Friday, October 30, 2015

light from well in Portgal

रहस्यमयी विशिंग वेल – जिसके अंदर से निकलती है रोशनी

 http://www.ajabgjab.com/
Mysterious Initiation wel
Image Credit Chegulo Via Flickr
दुनिया के लगभग हरेक हिस्से में ऐसी कई जगह मौजूद है जो की पहली नज़र में देखने से हमको रहस्यमयी नज़र आती है।  विज्ञान की इतनी प्रगति के बावजूद हम लोग वहां पर होने वाली घटनाओं का कोई निश्चित कारण नहीं जान पाए है।  ऐसी ही एक जगह पुर्तगाल के सिन्तारा के समीप स्थित हैं, यहाँ पर एक रहस्यमयी कुआं है जिसकी खासियत यह है की इस कुएं की जमीन के अंदर से रोशनी निकलती है और बाहर की ओर आती है। हैरानी की बात यह है कि इस कुएं के अंदर प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में रोशनी कहां से आती है यह रहस्य है।
Mysterious Initiation wel
Image Credit Chegulo Via Flickr
यह है विशिंग वेल –
इस कुएं को विशिंग वेल भी माना जाता है। लोग इसमें सिक्का डालकर मन्नत मांगते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से इच्छा पूरी होती है। हालांकि, जो भी पर्यटक यहां घूमने आते हैं, उनके बीच हमेशा यह सवाल उठता है कि कुएं के अंदर से आने वाली रोशनी कहां से आती है। लेकिन आज तक यह रहस्य अनसुलझा है। इस कुएं की गहराई चार मंजिला इमारत के बराबर है, जो जमीन के अंदर जाते हुए संकरी होती जाती है। लेडीरिनथिक ग्रोटा नाम का यह कुआं दिखने में उल्टे टॉवर की तरह है। इस कुएं के पास ही एक अन्य छोटा कुआं है।  दोनों कुएं सुरंगो के द्वारा एक दूसरे से जुड़े हुए है।  यह कुआं क्यूंटा डा रिगालेरिया के पास स्तिथ है। क्यूंटा डा रिगालेरिया, यूनेस्को द्वारा संरक्षित वर्ल्ड हेरिटेज साइट है।
Mysterious Initiation wel
कुएं के अंदर दिखाई दे रही रहस्यमयी रोशनी   Image Credit Chegulo Via Flickr
यहां होते थे दीक्षा संस्कार –
इस कुएं का निर्माण पानी को संगृहीत करने के उद्देशय से नहीं किया गया था।  इसके बजाय इन रहस्यमयी टॉवर नुमा कुओं का प्रयोग गोपनीय दीक्षा संस्कारों के लिए किया जाता था।
Mysterious Initiation wel
 कुएं का तल   Images Credit Wikipedia
Mysterious Initiation wel
कुएं के अंदर से आकाश का दृश्य   Images Credit Wikipedia

No comments:

Post a Comment